शावेज और उनके बेटे से मिलकर गदगद हुए कोहली
12 साल घरेलू क्रिकेट में वापसी करने पहुंचे कोहली अपने पुराने साथियों से मिलकर गदगद हो गए। उनके बचपन के दोस्त शावेज ने बेटे कबीर के साथ पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शावेज के बेटे ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक स्केच भेंट किया। इसके बदले में विराट ने उनके बल्ले पर एक ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि, कोहली कबीर के पिता शावेज के साथ दिल्ली के लिए अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। शावेज ने कहा, हमारा बीडीएम के साथ बल्ला अनुबंध था और हम साथ में बल्ले चुनने जाते थे। हम लंबे समय से दोस्त हैं।
जब कबीर से कोहली के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने उनसे पूछा कि मैं भारत के लिए कैसे खेल सकता हूं? उन्होंने कहा, तुम्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और तुम्हारे पापा को तुम्हें अभ्यास करने के लिए नहीं कहना चाहिए। तुम्हें पापा से कहना चाहिए, मुझे अभ्यास करने जाना है।