टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को चौथे वन-डे के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों स्मृति मंधना और हरमनप्रीत कौर से मुलाकात की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विराट और स्मृति व हरमनप्रीत की फोटोज शेयर की है।
#TeamIndia Captain @imVkohli meets @BCCIWomen members @ImHarmanpreet & @mandhana_smriti post the match in Bengaluru pic.twitter.com/3sMyl4ZfGD— BCCI (@BCCI) September 29, 2017
बता दें कि हरमनप्रीत और स्मृति उस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य थी, जिन्होंने इंग्लैंड में संपन्न आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप की रनर्स-अप टीम रही थी।
बहरहाल, टीम इंडिया को गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 21 रन से शिकस्त झेलना पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 313 रन बना सकी।
टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है। अब दोनों टीमों के बीच रविवार को नागपुर में सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा।