फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को मिलेगा नया टेस्ट कप्तान!

Fri, 15 May 2015 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के खत्म होने के कुछ ही दिन के अंदर टीम इंडिया का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। भारत का अगला दौरा बांग्लादेश का होगा और भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं होने वाला क्योंकि बांग्ला टीम ने अपने ही घर में अपने से कहीं मजबूत पाकिस्तान को मात दी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पाकिस्तान को अपने घर में 6 में से 4 मैचों में हराया था। बांग्लादेश ने पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया फिर टी-20 में भी जीते। इसके बाद पाक को टेस्ट मैच में पहली बार ड्रॉ पर रोका। हालांकि अंतिम मैच में बांग्लादेश को हार मिली।

भारत भी अब बांग्लादेश का दौरा करने जा रही है। भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान होता नहीं दिख रहा क्योंकि उसके खिलाड़ी पिछले साल दिसंबर से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और थके हुए हैं। भारत को इस दौरे पर एकमात्र टेस्ट मैच के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन


अगर सब कुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की अगुवाई एक नया कप्तान कर सकता है।

तो एक गेंदबाज को मिलेगी इस बार टेस्ट टीम की कमान

टीम इंडिया पिछले साल दिसंबर से लगातार क्रिकेट खेल रही है। भारत नवंबर में ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई जहां उसने पहले 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेला। इस सीरीज के तीसरे मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सभी को चौंकाते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

उनके संन्यास लेने की सूरत में विराट कोहली को पूर्णकालिक टीम इंडिया के टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया गया। कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की अगुवाई की। हालांकि इस सीरीज के पहले मैच में भी वह धोनी के चोटिल होने के कारण टेस्ट की कप्तानी कर चुके थे।

हालांकि मीडिया खबरों के अनुसार कोहली ने इस दौरे के लिए बीसीसीआई से आराम देने की गुजारिश की है। इस दौरे से हटने के लिए कोहली के अलावा कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने भी अपनी गुहार लगाई है। 5 महीने से लगातार क्रिकेट (ऑस्ट्रेलिया दौरा, वर्ल्ड कप और आईपीएल) खेलने के कारण ये क्रिकेटर अब कुछ आराम करना चाहते हैं।

ऐसे में अगर कोहली की मांग मान ली जाती है तो भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच के लिए एक नया टेस्ट कप्‍तान मिल जाएगा। कोहली की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम की कमान हासिल करने की रेस में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन ‌अश्विन सबसे आगे चल रहे हैं। दोनों ही टीम इंडिया के अनुभवी क्रिकेटरों में शामिल हैं।

वहीं डंकन फ्लेचर के बाद टीम इंडिया का अगला कौच कौन होगा, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया जा सका है। इससे संबंधित प्रक्रिया जारी है हालांकि दावेदारों के नाम को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन 20 को

अगले महीने होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन 20 मई को मुंबई में संदीप पाटिल की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति करेगी। क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया, ‘बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के लिए भारतीय टीम का चयन 20 मई को यहां किया जाएगा।’

टीम इंडिया 10 से 14 जून तक फातुल्लाह में एक टेस्ट खेलेगी जबकि तीन वनडे 18 से 24 जून तक खेले जाएंगे। मीरपुर में वनडे मैच 18, 21 और 24 जून को खेले जाने हैं।

इस बीच मुंबई में ही अनिल कुंबले की अगुआई वाली बीसीसीआई की तकनीकी समिति की 19 मई को बैठक होगी, जिसमें अगले सत्र में घरेलू सर्किट पर प्रस्तावित बदलावों पर फैसला किया जाएगा।

रणजी मैचों में नतीजों को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की तकनीकी समिति ने अंक प्रारूप और प्रतिदिन ओवरों की संख्या में नए बदलावों का प्रस्ताव रखा है। समिति ने सुझाव दिया है कि प्रतिदिन 90 की बजाय 95 ओवर फेंके जाने चाहिए। इसके अलावा ड्रॉ की दशा में पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिलने वाले अंक की व्यवस्था भी खत्म कर देनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें