भारत और इंग्लैंड के बीच जब कभी वनडे मैच हुए तो इंग्लिश टीम ने कड़ी टक्कर दी। इसके बावजूद टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रही। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 102 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों के ओवर ऑल आंकड़े देखे जाएं तो टीम इंडिया इंग्लैंड पर भारी पड़ी है।
इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 102 मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 वनडे जीते हैं। इस दौरान 2 मैच टाई रहे जबकि 3 एकदिवसीय मैचों का परिणाम नहीं निकला। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का प्रतिशत 55.55 है। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 43 वनडे जीतने में सफल रही। एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ वनडे में जीत प्रतिशत 44.44 है।
पुणे में खेले गए वनडे मैचों में विपक्षी टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर भारत ने अब तक 6 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इन 6 वनडे मैचों में से भारत 3 मैच जीता और 3 हारा है। लेकिन इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और एक हारा है।