फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हार्दिक पांड्या ले रहे थे अक्षर पटेल का इंटरव्यू, बीच में विराट कोहली कूद गए

Fri, 26 Feb 2021 02:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षर पटेल के लिए इंतजार काफी लंबा था और पिछले तीन साल से हर व्यक्ति उनसे बस एक ही सवाल पूछता था, 'तुम भारतीय टीम में क्यो नहीं हो?’’ पटेल को हालांकि पता था कि उनका समय आएगा और वह कभी इससे विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘यह सब आत्मविश्वास की बात है।'

विज्ञापन
मैच के बाद मस्ती के मूड में भारतीय खिलाड़ी - फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आणंद के रहने वाले अक्षर पटेल मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन स्कूल के एक दोस्त के कहने पर क्रिकेट खेलने लगे। इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे टेस्ट में रिकॉर्ड 11 विकेट लेकर बाएं हाथ के इस स्पिनर को वह बड़ा ब्रेक मिल गया, जिसकी उन्हें सात साल से तलाश थी, उन्होंने सात साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में पदार्पण किया था। मैच के बाद गुजरात के ही साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने उनका इंटरव्यू लिया।

विज्ञापन


अक्षर ने हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई टीवी के लिए इंटरव्यू में बताया, ‘मैं तीन साल से टीम से बाहर हूं और अपने खेल के पहलुओं पर मेहनत करता रहा। मैने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की। जब आप टीम से बाहर होते हैं तो दोस्त और दूसरे लोग बार बार पूछते हैं कि अच्छा प्रदर्शन करने पर भी टीम में क्यो नहीं हो। ये चीजें दिमाग में आती रहती हैं।'




मौजूदा सीरीज में रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण अक्षर को मौका मिला। वह 2018 से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद से यही कहता था कि मौके का इंतजार करो और जब भी मौका मिलेगा, मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा।’
विज्ञापन


अक्षर 15 वर्ष की उम्र में स्कूल के एक दोस्त के कहने पर क्रिकेट में आए। उनकी दादी ने उनका पूरा साथ दिया लेकिन उनके भारतीय टीम में आने से पहले ही दादी का देहांत हो गया। इंटरव्यू के आखिरी में भारतीय कप्तान विराट कोहली हार्दिक-अक्षर की बातचीत के बीच कूद पड़े। उन्होंने भी अक्षर के प्रदर्शन की गुजराती में तारीफ की। विराट ने कहा, ‘ऐ बापू तारी बॉलिंग कमाल छे (बापू तुम्हारी गेंदबाजी शानदार है)।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें