फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबादा ने वनडे में कोहली को बताया बेजोड़, द. अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा- श्रेष्ठ करने को करते हैं प्रेरित

Fri, 24 Apr 2020 05:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और कागिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच मैदान पर कई बार भिड़ंत हो चुकी है। बावजूद इसके युवा पेसर का मानना है कि विराट उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देते हैं और सभी प्रारूपों में उनका निरंतर प्रदर्शन सम्मान के लायक है। भारतीय कप्तान का तीनों प्रारूपों में औसत 50 से ऊपर का है।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि वह एक ऐसे क्रिकेटर का नाम बताएं जिसका वह काफी सम्मान करते हैं और जो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देता है तो इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘अगर आप वनडे क्रिकेट को देखो तो मैं कहूंगा कि विराट कोहली सबसे ज्यादा निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वह टेस्ट क्रिकेट में भी निरंतरता बनाए रखते हैं।’ रबादा ने एक चैट शो पर कहा, ‘मुझे बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन का भी प्रदर्शन अच्छा लगता है।’

विश्व कप जीतना सबसे बड़ा सपना
जोहानिसबर्ग में पैदा हुए पेसर ने 2015 में टेस्ट और वनडे में पदार्पण किया और खासी सफलता हासिल की। उनका कहना है कि वह और बेहतर बनना चाहते हैं और उनका सपना दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप दिलाना है।  चौबीस साल के इस खिलाड़ी ने 43 टेस्ट में 197 विकेट चटकाए हैं जबकि 75 वनडे मैचों में 117 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 24 टी-20 मैचों में 30 विकेट लिए हैं। आईपीएल के 18 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें