फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'रन मशीन' पर इंग्लैंड के सबसे धाकड़ गेंदबाज का हमला, बोले- 'झूठे हैं विराट कोहली'

Tue, 24 Jul 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

वन-डे और टी-20 के बाद टीम इंडिया का सामना अब इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा। वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही दो दिग्गज खिलाड़ियों में जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी खेलेंगे। लेकिन उन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


दरअसल विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका व्यक्तिगत स्कोर तब तक कोई मायने नहीं रखता, जब तक टीम इंडिया को जीत नहीं मिल जाती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड में खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं और अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं।

कोहली के इस जवाब पर इंग्लिश गेंदबाज ने उन्हें आड़े हाथों लिया। इंग्लिश टीम के धाकड़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने निशाना साधते हुए कहा विराट कोहली झूठ बोल रहे हैं। कोहली के बयान के बारे में पूछे जाने पर एंडरसन ने कहा कि अगर विराट कोहली को लगता है कि पांच मैचों टेस्ट की सीरीज में व्यक्तिगत फॉर्म मायने नहीं रखेगी तो वह झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


एंडरसन ने कहा, 'यह कहकर कोहली अपने खराब प्रदर्शन से नजर चुराने का प्रयास कर रहे हैं। 2014 में कोहली को इंग्लैंड में रन बनाने के लिए जूझना पड़ा था। वह पांच टेस्ट में सिर्फ 134 रन ही बना पाए थे।' बता दें कि कप्तान कोहली भी खुद इस बात को मानते हैं कि पिछली बार उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें