फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: मोहाली टेस्ट में 38 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल करेंगे विराट, सचिन और गावस्कर की खास लिस्ट में बनाएंगे जगह

Fri, 04 Mar 2022 05:59 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

विराट कोहली 12वें  भारतीय खिलाड़ी होंगे, जो 100 टेस्ट खेलेंगे। इस मैच में उनके पास टेस्ट में 8000 रन पूरे करने का मौका भी है। वे ऐसा करने वाले छठवें भारतीय खिलाड़ी होंगे। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत चार मार्च से हो रही है। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने 100 टेस्ट भी पूरे करेंगे। वे ऐसा करने वाली 12वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। विराट इस मैच में अपने 8000 टेस्ट रन भी पूरे कर सकते हैं। कोहली यह रिकॉर्ड बनाने वाले छठवें भारतीय बल्लेबाज होंगे। वे टेस्ट में अपने 8000 रन पूरे करने से सिर्फ 38 रन दूर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीरेन्द्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण यह कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अगर विराट मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 38 रन बना लेते हैं तो वे टेस्ट में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी होंगे। इस स्थिति में वे 169 पारियों में आठ हजार टेस्ट रन पूरे करेंगे। 

सचिन ने सिर्फ 154 पारियों में पूरे किए थे आठ हजार रन
सचिन टेस्ट में सबसे तेज आठ रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 154 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया था। उनके बाद राहुल द्रविड़ ने 158, वीरेन्द्र सहवाग ने 160 और सुनील गवास्कर ने 166 पारियों में यह कारनामा किया था। हालांकि, विराट पिछले दो सालों से रन के लिए जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। विराट के करियर में यह पहला मौका है, जब वे लगातार दो सालों तक शतक नहीं लगा पाए हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल घर में कैसा था रिकॉर्ड
विराट ने साल 2021 में भारत में पांच टेस्ट मैच खेले थे। इसमें उन्होंने सिर्फ 26 के औसत से 208 रन बनाए थे। किसी भी साल में यह उनका सबसे खराब रिकॉर्ड है। आठ पारियों में वे तीन बार शून्य पर भी आउट हुए। आठ में से छह बार स्पिन गेंदबाजों ने उनका विकेट लिया। कोहली तीन बार ऑफ स्पिनर और तीन बार बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ आउट हुए। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से ब्रेक के बाद विराट तरोताजा हुए होंगे और अब उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

श्रीलंका के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है। इस टीम ने जब पिछली बार भारत का दौरा किया था, तब विराट ने तीन मैच में 610 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्होंने नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन की पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन शतक भी लगाए हैं। अपने पुरान रिकॉर्ड से प्रेरणा लेकर विराट इस सीरीज में शतकों का सूखा खत्म कर सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें