फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Instagram: कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये, कितना है विराट का नेटवर्थ?

Sat, 08 Jan 2022 08:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 विराट के पास क्रिकेट के अलावा कमाई के और भी कई रास्ते हैं। इन्हीं में से एक है लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में पैदा हुआ यह धाकड़ बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये लेता है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की गिनती न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे अमीर एथलीटों में होती है। विराट के पास क्रिकेट के अलावा कमाई के और भी कई रास्ते हैं। इन्हीं में से एक है लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में पैदा हुआ यह धाकड़ बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये लेता है।
विज्ञापन


जब प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट पर रुपये कमाने की बात आती है तो कोहली साल 2021 में हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट (Hopper Instagram Rich List) के मुताबिक नंबर एक भारतीय सेलिब्रिटी हैं। दुनिया भर में बात करें तो कोहली 19वें स्थान पर हैं। टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 680,000 डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपए) लेते हैं।
 

शीर्ष पर पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो
हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में दुनिया के बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ियों में एक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए क्लब फुटबॉल में खेलने वाले रोनाल्डो एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1,604,000 डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपए) लेते हैं।
विज्ञापन

 

टॉप-4 में तीन फुटबॉल और एक क्रिकेटर
रोनाल्डो के बाद दूसरे पायदान पर उनके साथ ही बेस्ट माने जाने वाले अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान लियोनल मेसी हैं। मेसी एक पोस्ट के लिए 1,169,000 डॉलर (करीब 8.68 करोड़ रुपए) लेते हैं। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं। नेमार एक पोस्ट के लिए 824,000 डॉलर (करीब 6.12 करोड़ रुपए) चार्ज करते हैं। नेमार और मेसी क्लब फुटबॉल में एक साथ पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हैं। इनके बाद चौथे नंबर पर विराट हैं।
 

धोनी के बाद भारतीय क्रिकेटरों में कोहली का नेटवर्थ
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की बात करें तो विराट भारतीयों में पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। कोहली को इंस्टाग्राम पर 177 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। विराट को भारतीय टीम में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सलाना सात करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। कोहली का नेटवर्थ 638 करोड़ रुपये हैं। इस मामले में वे सिर्फ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ही पीछे हैं। धोनी का नेटवर्थ 826 करोड़ रुपये है।

पिछले साल पूरे हुए थे 150 मिलियन फॉलोअर्स
विराट पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पिछले साल ही याहू सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली सेलिब्रिटी की एक लिस्ट जारी की थी। उस लिस्ट में भारतीय कप्तान पहले पायदान पर थे। पिछले साल सितंबर में इंस्टाग्राम पर विराट के फॉलोअर्स की संख्या 150 मिलियन को पार गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें