टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नेक स्प्रेन की तकलीफ के चलते अपना इंग्लैंड दौरा रद्द कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुतबिक कोहली को नेक स्प्रेन की समस्या के चलते आराम करना पड़ा सकता है। बता दें कि कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भी जाना था। काउंटी क्रिकेट में कोहली सर्रे की टीम से खेलने वाले थे। वहीं इसके ठीक बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भी रवाना होना था, लेकिन इस समस्या के बाद कोहली का इंग्लैंड जाना अब मुश्किल नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया था कि कोहली खार स्थित हॉस्पिटल में चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें स्लिप डिस्क की परेशानी बताई गई थी, लेकिन अब खबर मिल रही है की उन्हें स्लीप डिस्क नहीं बल्कि नेक स्प्रेन की समस्या है।