फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: हताश, निराश, मजबूर और दुखी, करोड़ों फैंस का दिल तोड़ देगा विराट का यह वीडियो

Sat, 02 Jul 2022 10:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट 11 रन बनाकर आउट हुए। इस बार भी विराट खराब किस्मत के चलते पवेलियन लौटे और आउट होने के बाद बेहद दुखी नजर आए। उनकी प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का खराब दौर जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में भी कोहली कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज मैटी पॉट्स ने उन्हें बोल्ड किया। इस पारी में भी विराट आउट होने से ठीक पहले तक अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अचानक ही उनकी लय टूटी और वो बड़ी गलती कर बैठे। आउट होने के बाद विराट कोहली बेहद निराश नजर आए और उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विराट ने इस पारी में 19 गेंदें खेली और दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। इसके बाद मैटी पॉट्स की एक गेंद पर वो आउट हुए। पॉट्स की गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी, लेकिन अंदर की तरफ आ रही थी। ऐसे में विराट रक्षात्मक शॉट खेलने के लिए गेंद के करीब पहुंचे पर अंतिम समय में उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी और गेंद उनके बल्ले में लगकर सीधे स्टंप्स में जा लगी। 

विज्ञापन

निराश और मजबूर दिखे कोहली
पॉट्स की गेंद पर आउट होने के बाद विराट ने स्टंप्स की तरफ देखा। बिखरी हुई गिल्लियां देखकर कोहली निराश हो गए। उन्हें पता था कि वो इस गेंद को खेलते या छोड़ते तो निश्चित रूप से आउट नहीं होते, लेकिन दोहरी मानसिकता के चलते उनका विकेट गया है। विराट के आउट होने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में आ गई थी। उन्हें भी यह बात पता थी कि रोहित की गैरमौजूदगी और पुजारा के आउट होने के बाद रन बनानी की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही है, लेकिन वो आउट हो चुके हैं। 

पवेलियन लौटने से पहले विराट ने निराशा भरे अंदाज में गेंदबाज की तरफ देखा और मैदान से बाहर निकल गए। अब विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कोहली का सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन
विराट ने मौजूदा सीरीज में 229 रन बना चुके हैं। उन्होंने पांच टेस्ट की आठ पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं। यह प्रदर्शन उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है। अब कोहली एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाकर सीरीज का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 74 पारियों से शतक नहीं लगा पाए हैं। 

सीरीज में कोहली की पारियां
टेस्ट मैदान पहली पारी दूसरी पारी
पहला नॉटिंघम 0 बल्लेबाजी नहीं की
दूसरा लॉर्ड्स 42 20
तीसरा लीड्स 7 55
चौथा ओवल 50 44
पांचवां एजबेस्टन 11 -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें