अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
हालांकि, इस बार कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत को 43 साल से जीत का इंतजार है। अगर यह संभव हो जाता है तो रहाणे बिशन सिंह बेदी वाला कमाल दोहराएं, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया को एकमात्र जीत 1978 में मिली थी, उस समय बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम के कप्तान थे।