फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: फाइनल से पहले कोहली की तबीयत नासाज, दवा लेकर टीम संग लंदन रवाना

Fri, 16 Jun 2017 06:11 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC
विज्ञापन
गुरुवार को टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच को फतह करने के बाद भारत का मुकाबला 18 जून को पाकिस्तान से होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत चौथी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। मगर पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तबीयत खराब होने की खबर आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बीमार हैं। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही वो वनडे में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। एबीपी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली टीम बस में रवाना होकर बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम से नहीं गए।
  #CT17: Team India leaves for London to play #ChampionsTrophy final against Pakistan on June 18 #IndVsPak pic.twitter.com/n3YkqbWHqg — Wah Cricket (@ABPCricketHindi) June 16, 2017
विज्ञापन



रिपोर्ट के अनुसार, विराट ने टीम फीजियो से सिर दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद फीजियो ने कप्तान कोहली को अपने बैग में दवा निकाल कर दी थी। उम्मीद है कि विराट की बीमारी ज्यादा गंभीर न हों और वो जल्द ही स्वस्थ होकर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के लिए मैदान में उतरें। कोहली की कप्तानी में यह भारत का पहला आईसीसी टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें