फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Accident: कोहली ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख, गौतम गंभीर ने लिखा- पीड़ितों के साथ खड़ा है देश

Sat, 03 Jun 2023 04:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हादसे में 260 से ज्यादा लोग मारे गए। हादसे में तीन ट्रेनें बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
ओडिशा रेल दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से लेकर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने ओडिशा के बालासोर जिले में विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना पर दुख जाहिर किया। इस हादसे में 260 से ज्यादा लोग मारे गए। हादसे में तीन ट्रेनें बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने पहुंचे कोहली ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में सात जून से टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। विराट ने ट्वीट में लिखा, ''ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''

विज्ञापन

गंभीर ने लिखी यह बात
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने हादसे पर अपनी संवेदना जारी की। उन्होंने लिखा, ''ओडिशा में हुई जनहानि से स्तब्ध हूं। ईश्वर पीड़ित परिवारों को शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। देश आपके साथ खड़ा है।''

यह दिल दहला देने वाली खबर: अभिनव बिंद्रा
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा दुर्घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ''ओडिशा से विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बारे में दिल दहला देने वाली खबर। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय के दौरान मेरी संवेदना उन सभी प्रभावितों और उनके प्रियजनों के साथ है। कृपया आइए हम सभी उनके लिए अपना समर्थन और प्रार्थना करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।"

श्रेयस अय्यर और सहवाग ने की प्रार्थना
भारत के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने बालासोर से आने वाले दृश्यों को चौंकाने वाला कहा। उन्होंने लिखा, ''ओडिशा से चौंकाने वाले दृश्य। दुखद ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना।" भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सहवाग ने लिखा, "ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़ी इस दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"



इरफान पठान और वेंकटेश प्रसाद ने कही यह बात
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने इसे दिल दहला देने वाली खबर करार दिया। पठान ने लिखा, "ओडिशा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। इस भीषण ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना।" पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, "ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना से बहुत पीड़ा और पीड़ा हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मेरा दिल उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"


विज्ञापन

दिलीप तिर्की ने भी जताया दुख
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और वर्तमान महासंघ के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने ट्वीट किया, "बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम समर्थन में एक साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें