बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए विराट कोहली ने कहा है कि वो अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। विराट ने ट्वीट कर साफ किया कि वो सिर्फ छुट्टियां मनाने देहरादून पहुंचे हैं और उनका फिलहाल सगाई का कोई इरादा नहीं है।
" we aren't getting engaged & if we were going to,we wouldn't hide it. Simple... (1/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) 30 December 2016
विराट ने कहा कि मीडिया सिर्फ अफवाह फैला रहा है। ऐसी झूठी खबरें फैलाने से मीडिया बाज नहीं आता और वो उन्हें रोक नहीं सकते। विराट ने किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो इस लिए इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वो सगाई नहीं कर रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान नए साल की शाम को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई करने वाले हैं।
(2/2)Since news channels cant resist selling false rumours & keeping you confused, we are just ending the confusion :)
— Virat Kohli (@imVkohli) 30 December 2016
विराट ने यह भी कहा कि यदि वो और अनुष्का सगाई कर रहे होते, तो वह ये बात नहीं छुपाते। विराट ने बड़ी बेबाकी से ट्वीट कर अपने रुख साफ किया है। विराट हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी साफ रहे हैं और मीडिया का दखलअंदाजी के चलते उन्हें एक बार इस तरह का कदम उठाना पड़ा।