दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में शनिवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और इतिहास रच दिया है। कोटला में उन्होंने इस सीरीज का लगातार तीसरा शतक लगा दिया। विराट कोहली अभी 156 रनों पर नाबाद हैं। दूसरे दिन उनसे एक विराट पारी की उम्मीद होगी। दर्शक उनसे इस टेस्ट में तिहरे शतक की उम्मीद लगा लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने 25 रन बनाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली 5000 रन बनाने वाले भारत के 11 वें बल्लेबाज हो गए हैं।
विराट कोहली ने 63 वें मैच की 105 वीं पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। विराट कोहली ने दिल्ली में इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन भी पूरे कर दिए हैं। विराट ने सबसे तेज 16 हजार रन बनाए हैं। ऐसा करते हुए विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और सचिन तेंदुलकर को पीछे कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टेस्ट में यह कारनामा करने वाले विराट कोहली भारत के 11 वें बल्लेबाज हो गए हैं। सुनील गावस्कर ने सबसे कम 95 पारियों में 5000 रन बनाए थे। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने 99 तथा सचिन तेंदुलकर ने 103 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। राहुल द्रविड़ ने 108 तथा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 120 पारियों में और गुडप्पा विश्वनाथ ने 121 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया। विराट कोहली ने इस पारी के दौरान अपना 20 वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया है।
विज्ञापन
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
समकालीन खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 97 पारियों में तथा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 105 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया है। विराट ने इस पारी में इंटरनेशनल करियर में अपने 16 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। पारी का 39 रन पूरा करने के साथ ही विराट के नाम 16 हजार रन हो गए हैं।
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली दिल्ली में अपनी पारी के दौरान 71 रन बनाने के साथ ही अपने करियर में वह एक साल में सबसे ज्यादा रन बना लिए है। इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने तीनों फार्मेट में 2595 रन बनाए थे। अब वह इस साल 2600 से अधिक रन बना लिए हैं। पिछले तीन सालों में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है।
विज्ञापन
5 of 8
विराट कोहली
दिल्ली टेस्ट की इस पारी में 123 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 3000 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने टेस्ट में 20 शतक तथा 14 अर्धशतक लगाए हैं। अर्धशतक को शतक में बदलने के मामले में वह सबसे सफल कप्तान हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने डाॅन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
विराट कोहली
एक कैलेंडर ईयर में बतौर भारतीय कप्तान 50 से अधिक का स्कोर विराट कोहली ने इस साल 20 बार बनाया है। जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 2006 में राहुल द्रविड़ ने 19, 2002 में सौरव गांगुली ने 17 और एमएस धोनी ने 2009 में 15 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
7 of 8
विराट कोहली
इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को पीछे कर दिया है। विराट ने 350 पारियों में तीनों फार्मेट में 16 हजार रन पूरे किए हैं। हाशिम अमला ने यह आंकड़ा 363 पारियों में हासिल किया था। सचिन तेंदुलकर ने 376 पारियों में 16 हजार रन का आंकड़ा हासिल किया था।
भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे 20 तेज शतक लगाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने 107 पारियों में 20 शतक लगाए थे। विराट ने 105 पारियों में यह कमाल कर दिखाया है। सुनील गावस्कर ने महज 93 पारियों में 20 शतक पूरे किए थे।