फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने की मिताली की तारीफ, लेकिन लगाई तस्वीर किसी और की 

Thu, 13 Jul 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : ESPN
विज्ञापन
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला विश्वकप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने 69 रनों की पारी खेलते हुए महिला क्रिकेट के दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। पहले तो मिताली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं इसके बाद 6 हजार रन के आंकड़े को छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर भी बन गईं। 
विज्ञापन


इस उपलब्धि को हासिल करते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी शामिल थे। विराट ने मिताली को ट्विटर पर संदेश देकर बधाई तो दी लेकिन इस दौरान वो एक बड़ी भूल कर बैठे। 

विराट ने मिताली को अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट से बधाई देते हुए लिखा। भारतीय क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन पल। मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं। शानदार कारनामा!! लेकिन विराट ने इसके बाद एक गलती कर दी। उन्होंने मिताली की जगह शतकवीर पूनम राउत की फोटे लगा दी। हालांकि जैसे ही विराट को अपनी गलती की अहसास हुआ उन्होंने फेसबुक और ट्विटर दोनों से अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें