विराट कोहली और टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास परिवार और दोस्तों के साथ गुजारने के लिए समय बेहद कम है। बावजूद इसके विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वेलेंटाइन्स डे मनाया।
तुम मेरे हर दिन को ऐसा बना देती हो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram
विराट ने बुधवार को ने गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ अपना एक फोटो पोस्ट किया है। विराट ने इंस्टाग्राम पर न सिर्फ फोटो शेयर की बल्कि अनुष्का को अपना वैलेंटाइन भी बताया। इस तस्वीर में विराट अनुष्का के साथ किसी गार्डन में बैठे नजर आ रहे हैं। विराट ने अपने इस तस्वीर के साथ अनुष्का के लिए एक खूबसूरत संदेश भी दिया। विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा, यदि आप चाहें तो आपका हर दिन वैलेंटाइन्स डे है। तुम मेरे हर दिन को ऐसा बना देती हो। विराट ने इस मैसेज को अनुष्का को भी टैग किया।
Everyday is a valentine day if you want it to be. You make everyday seem like one for me ❤❤. @anushkasharma
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Feb 14, 2017 at 11:33pm PST
सगाई करेंगे तो छिप कर नहीं करेंगे।
अनुष्का से कितना 'विराट' प्रेम
विराट और अनुष्का आमतौर पर अपने रिश्ते को निजी रखते हैं। पिछले महीने दोनों साथ छुट्टियां गुजारने उत्तराखंड पहुंचे थे। जहां इनकी सगाई खबरे आ रही थीं। लेकिन विराट ने ट्वीट कर सगाई करने का खंडन किया और कहा कि यदि दोनों सगाई करेंगे तो छिप कर नहीं करेंगे।