फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Captaincy: शोएब अख्तर बोले- विराट ने कप्तानी छोड़ी नहीं उनसे छुड़वाई गई, उन्हें इन चीजों से बाहर निकलना चाहिए

Sun, 23 Jan 2022 08:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान

सार

शोएब अख्तर के अनुसार विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी नहीं है, उनसे कप्तानी छुड़वाई गई है। उन्हें इस स्थिति से बाहर आना चाहिए और सभी लोगों को माफ करके आगे बढ़ना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली के कप्तानी से हटने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि उन्होंने कप्तानी छोड़ी नहीं है। उनसे कप्तानी छुड़वाई गई है। विराट ने 15 जनवरी को टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। इसके बाद से वो सिर्फ एक बल्लेबाज को रूप में भारत के लिए खेल रहे हैं। हालांकि कप्तानी छोड़ने के बाद भी वो बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पहले वनडे में उन्होंने 51 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन


विराट ने पिछले साल सितंबर के महीने में टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद अगले चार महीने में वो तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी से हट चुके हैं। टी-20 की कप्तानी छोड़ते समय विराट ने कहा था कि वो वनडे और टेस्ट में ध्यान देना चाहते हैं। इस वजह से टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई ने उनकी जगह रोहित को वनडे का कप्तान बना दिया और अगले महीने विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी।



विराट को कप्तानी छोड़ने पर मजबूर किया गया
इस मामले पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा "विराट ने कप्तानी छोड़ी नहीं है। उनसे कप्तानी छुड़वाई गई है। वो एक महान खिलाड़ी हैं और उनके अंदर कमाल की प्रतिभा है, लेकिन बड़े लोगों पर ही बड़ी मुसीबत आती है, छोटे लोग नीचे नहीं गिर सकते। उनके लिए दुखी हूं। उन्हें इस स्थिति से निकलना चाहिए। विराट के साथ जो कुछ भी हुआ, उसे भूलकर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और उन्हें इन सब चीजों से बाहर निकलना चाहिए।"
विज्ञापन


बीसीसीआई के साथ हुआ विवाद
विराट को वनडे के कप्तान पद से हटाने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट से बात करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। जब उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था तो चयनकर्ताओं ने उनसे अपने फैसले पर विचार करने को कहा था, लेकिन विराट नहीं माने और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी। चयनकर्ता वनडे और टी-20 में अगल-अलग कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे। इसी वजह से विराट से वनडे की कप्तानी ले ली गई। 

इसके बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वनडे के कप्तान पद से हटाए जाने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई थी। उन्हें अपनी बातों के से सौरव गांगुली को झूठा साबित कर दिया था। इसके बाद गांगुली ने कहा था कि बोर्ड इस मामले से अपने तरीके से निपटेगा और अगले महीने विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें