फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के शतक ने बदली उनकी 'किस्मत'

Fri, 22 Jul 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कैरेबियाई दौरे के पहले टेस्ट में शतक जमा कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है। इस दौरान कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रनों का आंकड़ा भी पार किया।
विज्ञापन


एंटिगा में शुरु हुए टेस्ट के पहले दिन अपने करियर की 12वीं सेंचुरी लगाने वाले कोहली ने साबित कर दिया कि उनकी फॉर्म लंबे फॉर्मेंट में भी कायम हैं। यह वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोहली की पहली सेंचुरी है। कोहली ने शतक बनाने के लिए 134 बॉल का सामना किया और 11 चौके जड़े। दिन का खेल खत्म होने तक कोहली 143 रन बना कर नाबाद लौटे।

पुजारा के आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर आए और शिखर धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। कोहली ने जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बदली कोहली की 'किस्मत'

विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली ने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 75 गेंदों का सामना किया। उसके बाद शतक तक पहुँचने के लिए उन्होंने और 59 गेंदे खेली। कोहली की पारी ने साफ कर दिया की आंखे जमाने के बाद उन्हें रोकना आसान नहीं है।

इससे पहले विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा नहीं खेल पाए थे। कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनके आंकड़े प्रभावहीन नजर आते हैं। कोहली आखरी बार 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान कोहली ने 4, 15, 0, 27 और 30 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी औसत 27.88 की थी और कैरेबियाई जमीन पर कोहली ने 15.20 की खराब औसत से रन बनाए थे।

41 मैचों 11 शतक बनाने वाले कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ बेअसर थे। उन्होंन वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों में एक भी शतक नहीं बना पाए थे। मगर इस शतक से उन्होंने अपनी किस्मत बदल ली और वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे ‘अभाग्य’ को तोड़ दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें