फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: ट्विटर में भी विराट कोहली के पांच करोड़ फॉलोअर्स पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर

Tue, 13 Sep 2022 06:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्विटर से पहले विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर भी पांच करोड़ लोग फॉलो करते हैं। विराट दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। इस साल जून के महीने में कोहली ने इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स भी पूरे किए थे। विराट के अलावा कोई भी क्रिकेटर यह उपलब्धि नहीं हासिल कर पाया है। 
विज्ञापन




विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। इस मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 95 करोड़ के करीब लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। फुटबॉल खिलाड़ी नेमार इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के लेब्रॉन जेम्स तीसरे और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


धोनी ट्विटर पर एक्टिव नहीं
विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं, लेकिन ट्विटर पर धोनी सक्रिय नहीं हैं। इसी वजह से उनके अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा लिया गया था, लेकिन बाद में उनका अकाउंट फिर से वेरीफाई कर दिया गया। धोनी ने आखिरी ट्वीट जनवरी 2021 में किया था। धोनी को लगभग 84 लाख लोग फॉलो करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

1020 दिन बाद विराट ने लगाया शतक
एशिया कप में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने 122 रन की शानदार पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह विराट का पहला शतक था। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन था। इस पारी के साथ ही विराट टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। नवंबर 2019 के बाद पहली बार उन्होंने शतक लगाया था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कोहली के बल्ले से कोई शतक निकला था। अब टी20 क्रिकेट में कोहली के शतक लगाने के बाद उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद है। इस बीच फैंस का बढ़ता सपोर्ट उन्हें और आत्मविश्वास देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें