फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोमांस किंग' शाहरुख से आगे निकले 'पोस्टर बॉय' विराट कोहली, अब कहलाएंगे 'बादशाह'

Wed, 20 Dec 2017 09:59 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
virat and shahrukh - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जलवा न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर दिखाई दे रहा है बल्कि अब वो एंडोर्समेंट बाजार पर भी छा गए हैं। दरअसल राइज ऑफ द मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सिलेब्रिटी ब्रांड्स की 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को पछाड़ते हुए देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। 
विज्ञापन


डफ एंड फेल्प्स के निदेशक अविरल जैन ने कहा कि 2017 में विराट कोहली 14.4 करोड़ रुपए के ब्रांड वेल्यू के साथ टॉप पर रहे। वहीं, शाहरुख खान की ब्रांड वेल्यू 10.6 करोड़, दीपिका पादुकोण की 9.3 करोड़, अक्षय कुमार 4.7 करोड़ और रणवीर सिंह 4.2 करोड़ रुपए की ब्रांड वेल्यू के साथ विराट से पीछे रहे। 

ये भी पढ़ेंः शादी के बाद पीएम मोदी से मिले विराट-अनुष्का, दिया रिसेप्शन का न्योता

प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस परामर्शदाता-डेफ एंड फेल्प्स के प्रबंध निदेशक और भारत, जापान और दक्षिणपूर्व एशिया के रीजनल हेड वरुण गुप्ता ने कहा, "जब से हमने अपनी रैंकिंग प्रकाशित करनी शुरू की है, तब से पहली बार शाहरुख खान शीर्ष रैकिंग से फिसले हैं और उनकी जगह विराट कोहली ने ली है। अब कोहली उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ब्रांड्स की पहली पसंद बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें