फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli-Babar Azam: कोहली को लेकर सवाल पूछने पर रिपोर्टर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान, दिया ये जवाब

Mon, 13 Dec 2021 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

24 अक्तूबर को हुए टी-20 विश्व कप मैच के बाद विराट कोहली और बाबर के बीच बातचीत देखने को मिली थी। साथ ही विराट ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी गले से लगाकर बधाई दी थी।
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने इस साल टी-20 विश्व कप में भारत को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा। पाक टीम ने सुपर-12 के ग्रुप राउंड के दौरान टीम इंडिया पर 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिलहाल पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया। इसपर वह भड़क गए और रिपोर्टर को उल्टा जवाब दिया।
विज्ञापन


दरअसल, बाबर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो रिपोर्टर ने पूछा कि टी-20 विश्व कप के दौरान विराट से उनकी क्या बातचीत हुई थी? इसका जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि जी हां हमारे बीच बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन मैं यह आप लोगों के सामने नहीं बताना चाहता हूं। इसके बाद उनसे विराट के वनडे में कप्तानी से हटने पर भी सवाल पूछा गया। इसपर बाबर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को हुए टी-20 विश्व कप मैच के बाद विराट कोहली और बाबर के बीच बातचीत देखने को मिली थी। साथ ही विराट ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी गले से लगाकर बधाई दी थी। इसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन बनाया था। कोहली ने इस मैच में 57 रन की पारी खेली थी।

पाकिस्तान ने 152 रन के लक्ष्य को 13 गेंद रहते 10 विकेट से जीत लिया था।। बाबर और रिजवान दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद शमी से सजी भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद विराट ने खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए खुद आगे बढ़कर बाबर और रिजवान को बधाई दी थी। 
विज्ञापन

विश्व कप इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराया था। भारत के विश्व कप इतिहास में विराट कोहली भारत के पहले कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली थी। अब तक टी-20 और वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की 13 बार भिड़ंत हुई है। इसमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें