रविवार को मोहाली में हुए वर्ल्ड कप का यह मैच किसी नॉकआउट राउंड से कम नहीं था। ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ 160 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 5 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। इसमें विराट कोहली की 82 रनों की पारी अद्भुत रही। कोहली ने आखिरी ओवरों में आक्रामक खेलकर मैच ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनकर अपनी टीम की झोली में डाल दिया।
विराट कोहली मैच के हीरो चुने गए। मोहाली में मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने जश्न मनाया। यह वीडियो इंस्टाग्राम में पोस्ट हुआ है। इसमें विराट कोहली के काटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या समेत टीम इंडिया के कई क्रिकेटर हैं। ऑस्ट्रेलिया पर इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
देखें वीडियो