फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 आईपीएल में विराट और रोहित इस टीम की तरफ से अपना जलवा दिखा सकते हैं

Fri, 03 Nov 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ndtv
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में विराट कोहली और मुंबई इंडियन्स में रोहित शर्मा के फैंस के लिए राहत की खबर है। ऐसी प्रबल संभावना है कि दोनों स्टार खिलाड़ी अपने अन्य टीम साथियों के साथ 2018 आईपीएल में भी आरसीबी और मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते दिखे।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि आईपीएल की रिटेंशन पॉलिसी सभी आठों फ्रेंचाइजियों के लिए जारी रह सकती है। दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास अपने संबंधित खिलाड़ियों के लिए 'वरीयता का अधिकार' होगा।

ये भी पढ़ें: जानिए कब शुरू होगा IPL-11, 8 टीमें इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन

हालांकि, खिलाड़ियों के पास भी यह विकल्प होगा कि वो फैसला कर सके कि पुरानी फ्रेंचाइजी में रहना पसंद करेंगे या फिर अगले साल फरवरी में होने वाली नीलामी प्रक्रिया से जुड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी ने जानकारी दी, 'रिटेंशन पॉलिसी रहने की सभी संभावनाएं हैं। अधिकांश फ्रेंचाइजियां ये चाहती हैं। एकमात्र मामला यह है कि जिन्हें रिटेन किया जाएगा, उन्हें हमें लिस्ट से बाहर करने की जरुरत होगी। हमें देखना होगा कि कितने (तीन या पांच) खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा। इस वजह से हमने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ 21 नवंबर को मुंबई में बैठक रखी है।'
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भी मिलेगा बड़ा फायदा

विराट कोहली - फोटो : IPL official web
अधिकारी ने आगे कहा, 'खिलाड़ियों के पास यह फैसला करने का विकल्प होगा कि वो अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी के साथ ही खेलना चाहेंगे या फिर नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना चाहेंगे। यह फैसला पूरी तरह खिलाड़ी पर रहेगा। भले ही अगर फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी के लिए रकम बढ़ाने को तैयार हो तो वो बिना क्रिकेटर की इजाजत के ऐसा नहीं कर सकते। अगर किसी खिलाड़ी ने नीलामी में आने का मन बना लिया है तो उसे ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता। वो सिर्फ तभी रुक सकता है जब वो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के नए प्रस्ताव से संतुष्ट हो।'

गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के हटने के मामले में अधिकारी ने कहा, 'राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के पास 'वरीयता का अधिकार' होगा, जिसके तहत वो एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। इसका प्रमुख कारण है कि दो साल के लिए निलंबित हुई टीमों के अधिकांश खिलाड़ी लायंस या सुपरजायंट के लिए खेले हैं।

अधिकारी ने साथ ही कहा, 'राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को प्राथमिकता दी जाएगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल शुरुआत से ही इस मामले में स्पष्ट है। लेकिन अगर ये खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना चाहे तो दोनों फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें