फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की 'टेस्ट टीम ऑफ द ईयर', 'इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने मारी बाजी'

Tue, 01 Jan 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे मैच के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।
विज्ञापन


वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का घोषणा की है। खास बात यह है कि कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इस टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सोमवार को यहां जारी अपनी साल की टेस्ट टीम में जगह दी है जबकि नाथन लियोन इस टीम में शामिल एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

लियोन और भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, इस टीम में न्यूजीलैंड एवं दक्षिण अफ्रीका के दो-दो और श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज एवं पाकिस्तान का एक-एक खिलाड़ी शामिल है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को टीम का कप्तान घोषित किया गया है जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर को विकेटकीपर होंगे। श्रीलंका के कुशल मेंडिस को न्यूजीलैंड के टॉम लाथम के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। इसके बाद नंबर-3 पर विलियमसन, नंबर-4 पर कोहली और नंबर-5 पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को चुना गया है।
विज्ञापन


बटलर को छठे नंबर पर शामिल किया गया है। इसके बाद, वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, लायन, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास और बुमराह का नंबर है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: केन विलियमसन (कप्तान), विराट कोहली, कुशल मेंडिस, टॉम लैथम, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, मोहम्मद अब्बास और जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें