फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने कैरेबियाई क्रिकेटर के घर मनाया दूसरे वनडे की जीत का जश्न 

Mon, 26 Jun 2017 07:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ब्रावो के घर टीम इंडिया - फोटो : instagram
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 180 रन से मात खाने के बाद टीम इंडिया ने आखिरकार एक बार फिर जीत का स्वाद चख लिया है। विराट सेना ने मेजबान वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 105 रन से मात देकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 
विज्ञापन


टीम इंडिया ने इस जीत का जश्न भी बेहद अनोखे अंदाज में मनाया। कैरेबियाई टीम से बाहर चल रहे ड्वैन ब्रावो ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपने घर डिनर पर बुलाया। ब्रावो के घर कप्तान विराट कोहली, एम एस धोनी, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार पहुंचे। 

ब्रावो ने एक और तस्वीर साझा करते हुए कहा, बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम भाईयों विराट कोहली, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने मेरे घर शानदार रात गुजारी। 
    Last night at my home my brothers from team india 🇮🇳 having a chill night @virat.kohli @shikhardofficial @ajinkyarahane #champion A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on Jun 25, 2017 at 2:46pm PDT

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी और अपनी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, कल भाई एमएस धोनी अपनी बेटी के साथ मेरे घर आए मुझे बहुत खुशी हुई।  
विज्ञापन

    It was great to have my brother from another Mother at my house last night along with his beautiful daughter an my mom #champion #djbravo #Family @mahi7781
विज्ञापन
A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on Jun 25, 2017 at 2:35pm PDT

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भुवनेश्वर कुमार के साथ फोटो शेयर करते हुए ब्रावो में लिखा, आईपीएल इतिहास में दो बार परपल कैप हासिल करने वाले गेंदबाज। 
    The only two players in the history of ipl to won purple Cap 2 times @imbhuvi #champion A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on Jun 25, 2017 at 9:51pm PDT

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें