फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka: पहले विराट के मजाक फिर अनुष्का के फोटोशूट से बिगड़ी बात पर बन गए वीरुष्का, जानें प्रेम कहानी

Sun, 05 Nov 2023 08:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली की सफलता में अनुष्का शर्मा का अहम योगदान है। खुद कोहली यह बात स्वीकार करते हैं। विराट ने बताया है कि उनके करियर में उतार-चढ़ाव के दौरान अनुष्का ने हमेशा उनका साथ दिया है।
विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 35 साल के हो चुके हैं। अपने 35वें जन्मदिन पर कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे। इस मैच में वह शतक लगाकर कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 2008 में भारत के लिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले कोहली कई उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हमेशा उनके साथ रही हैं। कभी पत्नी के रूप में, कभी प्रेमिका के रूप में, कभी दोस्त के रूप में। विराट कोहली की सफलता में अनुष्का शर्मा का अहम योगदान है। खुद कोहली यह बात स्वीकार करते हैं। विराट ने बताया है कि उनके करियर में उतार-चढ़ाव के दौरान अनुष्का ने हमेशा उनका साथ दिया है। यहां हम दोनों की प्रेम कहानी बता रहे हैं।
विज्ञापन


विराट और अनुष्का अपनी-अपनी फील्ड में सफलता की ऊंचाइयां छू रहे थे। ऐसे में जाहिर है दोनों ने एक-दूसरे के बारे में सुना था, लेकिन दोनों की पहली मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई, जो उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए प्यार में बदली और अंत में दोनों ने शादी कर ली। अब ये दोनों एक बेटी वामिका के माता-पिता भी हैं।

कोहली ने बताई थी पहली मुलाकात की कहानी
विराट ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में अपनी प्रेम कहानी साझा की थी। विराट कोहली ने बताया था कि एक विज्ञापन शूट के सेट पर पहली बार उनकी मुलाकात अनुष्का शर्मा से हुई थी। उस दौरान वह काफी नर्वस थे और पहली बातचीत के बाद वह दूसरी बार अनुष्का से बात करने में सहज महसूस करने लगे थे। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने लगे। इसके बाद वह दोस्त बने। फिर, दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media
पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने बताया था कि जब उन्हें साल 2013 में जिंबाब्वे दौरे के लिए कप्तान चुना गया था, तभी उनके मैनेजर उनके पास आए और उन्हें बताया कि वह अनुष्का के साथ शूटिंग करने जा रहे हैं, जिस समय विराट ने यह बात सुनी, उसी समय वह बहुत घबरा गए थे। अनुष्का उस समय पहले से ही एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं और विराट को यह पता नहीं था कि उनसे कैसे संपर्क किया जाए।

विराट के मजाक से चिढ़ गई थीं अनुष्का
विराट ने बताया कि जब वह अनुष्का से पहली बार मिले तो घबराहट में उन्होंने उनके साथ अजीब मजाक किया। अनुष्का काफी लंबी लग रही थी, वह विराट से भी ऊंची थीं। ऐसे में उन्होंने अनुष्का की हाई हील्स को लेकर सवाल पूछा 'आपको इससे लंबी हील्स नहीं मिलीं', जिस पर अभिनेत्री ने कहा 'एक्सक्यूज मी'? अभिनेत्री के इस रिएक्शन के बाद तो विराट और भी घबरा गए। हालांकि, कुछ समय साथ बिताने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि अनुष्का सामान्य व्यक्तित्व वाली इंसान हैं। जब उनकी बात हुई तो उन्हें पता चला कि दोनों का बैकग्राउंड एक जैसा ही है। फिर, वहां से वह दोस्त बने और धीरे-धीरे एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, यह तुरंत नहीं हुआ। इन सब बातों में समय लगा था।
विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media
साल 2014 में मेलबर्न में विराट ने शतक जड़ा था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का भी पहुंची थीं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद विराट ने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। इस मैच के बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी कर ली थी। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

रिश्ते में खटास भी आई
दोनों रिश्ते में दूरियों की खटास भी महसूस की गई थी, जब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। खबरें आई थीं की विराट अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे, मगर अनुष्का अपने करियर को और वक्त देने के मूड में थी। इसके अलावा यह भी खबरें उड़ी कि विराट अनुष्का को लेकर पोजेसिव होते जा रहे थे और उनके हॉट फोटोशूट से खासे नाराज थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विराट चाहते थे कि अनुष्का अपने करियर को छोड़कर उनकी हो जाएं और कुछ ने कहा कि अनुष्का विराट के जरिए अपने भाई का क्रिकेट करियर संवारना चाहती थीं।

मगर दोनों के बीच चुप्पी भी चुप्पी से ही टूटी, जब विराट 'We Are On A Break' कैप्शन की टी-शर्ट में दिखाई दिए। इसके बाद दोनों डिनर के दौरान साथ में देखा गयाा। फिर दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विराट और अनुष्का को मुंबई के पॉश इलाके में घर देखते हुए भी साथ पाया गया। इसके बाद सब कुछ ठीक होता चला गया और 2017 में शादी के बाद ये दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी बन चुके हैं। अफवाह है कि जल्द ही दोनों दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें