Maruti Suzuki India Limited (MSIL) (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) (एमएसआईएल) ने जनवरी 2021 के महीने के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। ऑटो बाजार में धीरे-धीरे मांग बढ़ रही है, जिसके साथ ही मारुति सुजुकी ने जनवरी 2020 की तुलना में जनवरी 2021 में मामूली वृद्धि दर्ज की है। घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की जनवरी 2021 में थोक बिक्री 1,42,604 यूनिट्स रही। पिछले साल इसी अवधि की 1,42,250 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 0.2 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
maruti Suzuki-Jimny-2020
- फोटो : For Representation Only
हालांकि, निर्यात में 29.3 फीसदी की वृद्धि हुई क्योंकि वाहन निर्माता ने 12,445 यूनिट्स विदेशी बाजार में भेजे, जबकि पिछले साल यह 9,624 यूनिट्स थी। मारुति सुजुकी के निर्यात पोर्टफोलियो में Suzuki Jimny (सुजुकी जिम्नी) कॉम्पैक्ट ऑफ-रोडर हाल ही में शामिल हुई है, जो दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Glanza
- फोटो : For Representation Only
टोयोटा और सुजुकी के गठजोड़ के रूप में मारुति सुजुकी, टोयोटा के दो रिबैज्ड मॉडल की बिक्री भी करती है। जनवरी 2021 में अन्य ओईएम उत्पादों के लिए एमएसआईएल की थोक बिक्री - Glanza (ग्लैंजा) और Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) के लिए 5,703 यूनिट्स रही। यह जनवरी 2020 में 2,249 यूनिट्स की तुलना में 153.6 फीसदी की बढ़ोतरी है।
4 of 6
Maruti Swift
- फोटो : For Representation Only
मारुति के बिक्री के आकड़ों पर नजर डालें तो Alto (ऑल्टो) और S-Presso (एस-प्रेसो) मॉडल की बिक्री जनवरी 2020 में 25,885 यूनिट्स से घटकर जनवरी 2021 में 25,153 यूनिट्स हो गई। इसी तरह, मारुति के कॉम्पैक्ट मॉडल - WagonR (वैगनआर), Swift (स्विफ्ट), Calerio (सेलेरियो), Ignis (इग्निस), Baleno (बलेनो), Dzire (डिजायर) और TourS (टूअर एस) की बिक्री भी 84,340 यूनिट से घटकर 76,935 यूनिट रह गई। ए-सेगमेंट (मिनी, कॉम्पैक्ट) में एमएसआईएल की बिक्री ने माइनस 7.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Ciaz 2020
- फोटो : For Representation Only
सियाज की बिक्री जनवरी 2020 में 835 यूनिट्स से बढ़कर जनवरी 2021 में 1,347 यूनिट्स हो गई। कार निर्माता ने सेडान कार की मांग में 61,3 फीसदी की वृद्धि के साथ सुधार दर्ज किया है।
Maruti Suzuki XL6 Engine
- फोटो : For Representation Only
यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में, Gypsy (जिप्सी), Ertiga (अर्टिगा), S-Cross (एस-क्रॉस), XL6 (एक्सएल 6) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) की बिक्री में भी तेजी देखी गई। जनवरी 2020 में बिक्री 16,460 यूनिट्स से बढ़कर 23,887 यूनिट्स हो गई जो 45.1 फीसदी की उच्च वृद्धि दर्ज हुई है।