श्रीलंका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। विराट कोहली ने इससे पहले प्रेस को संबोधित किया। विराट की प्रेस फॉन्फ्रेंस में जो बातें कहीं प्रस्तुत है उसके मुख्य अंश
रोहित ने कभी टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत नहीं की है। मैं इस तरह का कोई प्रयोग नहीं करने जा रहे हैं। हमारे पास टीम में और भी स्पेशलिस्ट ओपनर हैं जो पारी की शुरुआत करेंगे। केएल दुर्भाग्यशाली रहे उन्हें फ्लू हो गया है। वो ज्यादा गंभार नहीं है। लेकिन वो पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। उन्हें इससे उबरने के लिए कुछ दिन लगेंगे। केएल एक स्थापित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में हमारे लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन इस तरह की स्थितियां में दूसरे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलता है कि उनकी क्या क्षमताएं हैं। वो चाहते हैं कि अच्छा प्रदर्शन करें और टीम में लंबे समय तक बने रहें। इसलिए खिलाड़ी इन स्थितियों को मौके के रूप में देख रहे हैं।
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने कहा था कि 2015 का श्रीलंका दौरा लैंडमार्क था। आप यहां नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में आए हैं। आप इस सीरीज को कैसे आंकते हैं।
दो साल बाद यहां आना बेहद अलग है। वो सीरीज हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि एक टीम के रूप में मिलकर जीतना हमारे लिए महत्वपूर्ण था। और जीत के लिए खेलने के माइंडसेट की वो शुरुआत थी। पिछले कुछ समय में हम जीत का कल्चर टीम में बनाने में सफल हुए हैं। एक विशेष तरीके से ट्रेनिंग करना, मैच के बारे में विशेष तरीके से सोचना हमने सीखा। एक विशेष तरीके से एक टीम के रूप में खेलना सीखा। हमने एक टीम के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा बेस बनाया है। हम किसी सीरीज को किसी चीज के लॉन्चपैड के रूप में नहीं देखते हैं। हम कहीं भी क्रिकेट खेलें लेकिन लगातार अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसी वजह से हम फिलहाल रैंकिंग में टॉप पर हैं। हमें यह मालूम है कि हमें और क्या करना है। हम बेहद सामान्य तरीके से अपनी तैयारी कर रहे हैं। जो भी मैच हम खेलते हैं उन सभी के लिए कड़े मापदंड नहीं बनाते हैं। क्रिकेट का अगला दौर हमारे लिए चुनौती भरा रहने वाला है। जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि जिस तरह की स्किल की जरूरत घर के बाहर अच्छे प्रदर्शन के लिए चाहिए वो हमारे पास है। हमने सभी बेसिक्स की मजबूती से तैयारी की है।
पिछली बार रंगना हीरथ ने पहले टेस्ट में शानदार स्पेल फेंककर भारत को मात दी थी। एक बल्लेबाज के रूप में उनका सामना करने के लिए आपने और टीम ने किस तरह तैयारी की है?
रंगना एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। उन्होंन उस छोटे रन चेज के दौरान हमें बड़ा नुक्सान पहुंचाया था। वो मैच हमारे लिए आंखे खोलने वाला था। इसके बाद हमने अगले दो मैचों में उन बातों का ध्यान रखा और सीरीज अपने नाम की। उन्होंने दोनों मैच खेले थे। पिच उनकी मदद कर रही थी लेकिन हमने प्लान बनाकर उनका सामना किया। बल्लेबाज उनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। हम ये समझते हैं कि वो हमारे लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। हम ये अच्छी तरह समझते हैं कि उनका सामना कैसे करना है। और मैं ऐसा मानता हूं कि सभी बल्लेबाज व्यक्तिगत तौर पर अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं। कि किस तरह उन्हें किस बल्लेबाज का सामना करना है। वो कहां गेंदबाजी करते हैं उनकी ताकत क्या है। उन्हें फेल करने के लिए किस तरह के शॉट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। उस दौरे से हम बहुत आगे आ गए हैं। हमें ये विश्वास है कि जब जरूरत होगी हमारे बल्लेबाज उसके अनुरूप रास्ता अपनाएंगे।
बल्लेबाजी के लिए माकूल विकेट पर क्या आप एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने के बारे में सोच रहे हैं?
हां, आपको ये भी समझना होगा। हम पिछली बार पहले टेस्ट मैच में बिखर गए थे और हमें हार का सामना करना पड़ा था। बैटिंग के दौरान एक बल्लेबाज कम पड़ गया था और गेंदबाजी में पांचवां गेंदबाज निष्प्रभावी हो गया था। हमें उन विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा। हमारी टीम संतुलित है। हमारे पास हार्दिक पांड्या जैसा विकल्प है। वो विकेट टेकिंग बॉलर हैं। जिस किसी भी पिच पर वो खेले हैं उन्होंने विकेट हासिल किए हैं। उनके इस टेस्ट में खेलने की पूरी संभावना हैं। उनके खेलने से हमारी टीम संतुलित हो जाएगी। पिछले दौरे में पहला टेस्ट हारने के बाद अगले दो मैचों में हम ऑलराउंडर के साथ उतरे जिसका फायदा हमें मिला। अतिरिक्त बल्लेबाज के आने से हमारी टीम को मजबूती मिली। हमने उससे सीख ली। हम पिछली सीरीज से मिली सीख का इसबार इस्तेमाल करेंगे। ऐसा सोचने में समय जाया नहीं करेंगे कि चीजें किस दिशा में जाएंगी। लेकिन सबसे अच्छी बात ये होगी कि आपके स्ट्राइक बॉलर 20 विकेट लेकर आपको मैच जिताएं।
आपको घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद सामान्य जीत मिली। क्या आपको लगता है उसके बाद आपको टीम कोई बड़े बदलाव करने होंगे?
मुझे नहीं लगता है कि हमारे लिए चिंता की कोई बड़ी बात है। मैच के दौरान हम उन बारीक पहलुओं पर भी काम करेंगे। जिसमें बदलाव का लोगों को शायद बाहर से देखने पर पता भी न चले। उनकी वजह से हम शायद उस जगह पहुंच जाए जो आदर्श न हो। हमने खिलाड़ियों को ये जिम्मेदारी दी है कि वो उन पहलुओं पर गौर करें और टीम की जिम्मेदारी व्यक्तिगत तौर पर अपने कंधों पर उठाएं। यदि हम मजबूत स्थिति में हों तो हमें और मजबूती प्रदान करने के लिए वो कदम उठाएं और ऐसी जगह पहुंचाएं जहां से मैच हारना संभव ही न हो। अस्सी से पचासी प्रतिशत मैचों में हम ऐसी स्थिति में होते हैं जहां केवल एक विजेता होता है। हम इस तरह का लगातार दबाव विपक्षी टीमों पर डालने में सफल रहे हैं। सफलता की कुंजी ये है कि हम लगातार ऐसा करें। आप मैच में खेली हर गेंद को तव्वजो दें, ये जिम्मदारी बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर सामूहिक रूप से है। इस तरह की छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान दे रहे हैं और काम कर रहे हैं।