ट्रोलर्स ने विराट पर साधा निशाना
विराट की आक्रामक प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए धोनी के कई फैंस ने कोहली को जमकर ट्रोल किया। कुछ फैंस ने कहा कि कोहली कभी भी अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करना नहीं सीखेंगे। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि विराट ने धोनी को गाली दी है, जो कि गलत है। कुछ फैंस ने विराट की तुलना सांप से की तो कुछ ने कहा कि धोनी और कोहली का भाईचारा सिर्फ दिखावा है। विराट अभी भी अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान नहीं करते हैं।
एक फैंस ने कहा कि विराट भारतीय सेना के सदस्य धोनी को गाली दे रहे हैं। हमेशा से पता था कि वो एक देशद्रोही हैं। विराट के ही एक फैन ने लिखा कि धोनी का सम्मान न करना विराट की गलत आदत है।
चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म
आरसीबी के खिलाफ हार के साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अब कोई चमत्कार ही चेन्नई को प्लऑफ में पहुंचा सकता है। चेन्नई ने 10 में से तीन मैच जीते हैं, जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब अपने बाकी चार मैच जीतने पर भी चेन्नई के पास 14 अंक ही होंगे। वहीं, बैंगलोर की टीम 11 में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है। हालांकि, आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद या राजस्थान का हारना जरूरी है।