फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजों का दबदबा, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीमें प्लेऑफ की रेस में

Thu, 05 May 2022 05:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बाकी सभी टीमों को पछाड़कर चार टीमें उभरकर सामने आई हैं, जिनमें राजस्थान रॉयल्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
युजवेन्द्र चहल और मोहम्मद शमी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 जहां दिग्गज टीमों के लिए सबसे कठिन साबित हुआ है, वहीं दूसरी कुछ टीमों के लिए बेहद खास बन गया है। सबसे अधिक यानी 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी टी20 लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 50 मैच खत्म होने के बाद भी लय नहीं बना सकी और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। डिफेंडिंग चैंपियन और चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स भी लगभग मुकाबले से बाहर हो चुकी है। वहीं, दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी केकेआर भी खराब स्थिति में है।
विज्ञापन


बाकी सभी टीमों को पछाड़कर चार टीमें उभरकर सामने आई हैं, जिनमें राजस्थान रॉयल्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के नाम शामिल हैं। यदि इनके विकेट्स की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 69, सनराइज़र्स हैदराबाद ने 62, लखनऊ सुपरजायंट्स ने 61 और गुजरात टाइटंस ने 60 विकेट्स अपनी झोली में डाले हैं।

स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच, कू ऐप पर कुछ दिनों से इन चारों ही टीमों का शोर मचा हुआ है। भारतीय क्रिकेटर्स और फैंस चारों टीमों की तारीफों की झड़ी लगाए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर अभिनव चारों टीम की तारीफ करते हुए कहते हैं:

शक्तिशाली गेंदबाजी वाली टीम इस सीज़न में सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हैं। पॉवरप्ले और बीच के ओवर्स में विकेट लेना महज आर्थिक रूप से गेंदबाजी करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्टैंडिंग में टॉप चार टीम ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं। यह बताता है कि मुंबई जैसी सफल टीमें इस सीजन आखिर क्यों संघर्ष कर रही हैं।




वहीं, भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन कौर देओल, कप्तान को जीत का श्रेय देते हुए कहती हैं:

एक कप्तान को अपनी टीम को जिताना ही अच्छा कहा जाता है। कप्तानी एक ऐसा कौशल है, जो एक टीम में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संयोजन करने पर निर्भर करता है और ऐसा करने वाली टीमों ने आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल टेबल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला और सबसे ज्यादा रन वाला खिलाड़ी एक ही टीम से है।



एक और भारतीय महिला क्रिकेटर निकिता भुवा गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहती हैं:

IPL_2022 अब तक गेंदबाजों का टूर्नामेंट रहा है। इस सीजन के आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम टॉप पर हैं। इससे आईपीएल में मैचों की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है।



क्रिकेट फैन जोहन्स बैनी कू करते हुए कहते हैं:

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला और सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी एक ही टीम का है।



अब देखना यह है कि 15वें सीज़न में बाजी कौन-सी टीम मारती है और किसके हाथों में गेंदबाजों को समर्पित इस सीज़न का खिताब जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें