फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मिलकर लड़ेंगे विराट-डीविलियर्स, IPL की अपनी टीम RCB को लेकर हुए भावुक

Fri, 24 Apr 2020 10:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों दिग्गज IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से दम दिखाते हैं। जिस तरह उस टी-20 लीग में दोनों मिलकर विपक्षियों का काम तमाम करते हैं, ठीक उसी तरह अब समूचे विश्व में फैल चुके कोरोना वायरस के खिलाफ भी दोनों मिलकर जंग लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट-एबी - फोटो : social media
विराट-एबी ने शुक्रवार को फैसला लिया कि दोनों अपने क्रिकेट का सामना जैसे बल्ला, जर्सी, पैड्स, दस्तानों की ऑनलाइन नीलामी करेंगे, इसमें आईपीएल 2016 में दोनों ने गुजरात लायंस के खिलाफ जिन बल्लों से शतक लगाया था वह भी शामिल है। इस नीलामी से इकट्ठी हुई धनराशि कोरोना वायरस पीड़ितों के मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के अपने साथी एबी डीविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए कोहली ने कहा कि खिताब जीतना अब भी उनका लक्ष्य है, लेकिन परिणाम जो भी हो वह टीम को नहीं छोड़ेंगे। कोहली की माने तो जब तक वह आईपीएल में खेल रहे हैं तब तक आरसीबी की टीम को नहीं छोड़ेंगे।

4 of 6
आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा है, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाया। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘यह शानदार सफर रहा है। एक साथ टीम में रहकर आईपीएल जीतना हमारा सपना है। ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है जहां मुझे टीम छोड़ने के बारे में सोचना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘सत्र अच्छा नहीं जाने पर आप भावुक हो सकते हो, लेकिन जब तक मैं आईपीएल खेल रहा हूं मैं टीम को नहीं छोड़ूंगा। प्रशंसक, उनकी वफादारी लाजवाब है।’
विज्ञापन

5 of 6
आरसीबी के प्रति कोहली की भावनाओं पर प्रतिक्रिया करते हुए डीविलियर्स ने भी पिछले नौ वर्षों से प्रशंसकों के प्यार का जिक्र किया। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं। डीविलियर्स ने कहा, ‘यही मेरी स्थिति है। मैं कभी आरसीबी को नहीं छोड़ना चाहता, लेकिन इसके लिए मुझे लगातार रन बनाते रहने होंगे। आपको पता है कि मैं कप्तान नहीं हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों ने इस अवसर पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की संयुक्त वन-डे टीम का भी चयन किया। इस टीम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, जैक कैलिस, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह और कागिसो रबाडा को रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें