तिरुवनंतपुरम में टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच में अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 57 रन बना दिए तो वह टी-20 में 2000 रन पूरे करने वाले दुनिया में दूसरे बल्लेबाज हो जाएंगे। टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं। इस फार्मेट में विराट के 57 मैचों में अभी 1943 रन हैं।
मैक्कुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लिहाजा इस मैच में अगर विराट असफल भी रहते हैं तो वह आगामी मैचों में रन बनाकर टी-20 में 2000 रनों का आंकड़ा पार कर सकते हैं। इसके अलावा वह मैक्कुलम से आगे भी जा सकते हैं।
इस मैच के बाद दिसंबर में भारत को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। तब विराट कोहली के पास मैक्कुलम से आगे जाने का मौका होगा।
श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम टी-20 में 1889 रन हैं।