फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन तूने चुराया मेरे दिल का चैन', गाते हुए ऋषभ पंत का VIDEO वायरल

Mon, 18 Jan 2021 06:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : Amar Ujala
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाजी के अलावा अक्सर मैदान में अपनी हरकतों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई बार स्टंप माइक पर विकेट के पीछे से कुछ ना कुछ बोलते सुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी वह कई बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लेज करते दिखे हैं। इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई है। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर हर कोई ठहाके लगा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
दरअसल ब्रिस्बेन में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन पंत अपने प्रतिद्वंदी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को स्लेज करते दिखे। वाशिंगटन सुंदर के 56वें ओवर में जब पेन और ग्रीन क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऋषभ पंत विकेट के पीछे से स्पाइडरमैन मूवी का थीम सांग गाते सुनाई दिए।  
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
स्टंप माइक में पंत पहले तो सुंदर से यह कहते सुने गए, 'ऐसे वेब फेंको वेब (मकड़ी का जाल), ऐसे कर के श्शश...।' यही नहीं इसके बाद उन्होंने गाना भी शुरू कर दिया 'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन तूने चुराया मेरे दिल का चैन'।
 
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
हालांकि पंत के इस गाने से पेन और ग्रीन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा और दोनों मिलकर टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। पेन ने आउट होने से पहले जहां 27 रन बनाए और ग्रीन ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 294 रनों पर ही सिमट गई और भारत के सामने जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य रखा। अब आखिरी दिन भारतीय टीम को 324 रन बनाने हैं और उसके दसों विकेट हाथ में हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें