फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और पत्नी एंड्रिया पर मारपीट का आरोप, FIR हुई दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
vinod kambli wife
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। मुंबई के एक परिवार ने कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर 58 साल के एक शख्स के साथ मारपीट की। वहीं इस संबंध में कांबली ने क्रॉस एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है। यह मामला रविवार दोपहर मुंबई के एक मॉल का है।
विज्ञापन

2 of 7
अपनी पत्नी के साथ कांबली और इनसेट में अंकुर तिवारी
दरअसल, रविवार की दोपहर मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया। इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया। घटना के दौरान पीड़ित के साथ उनकी पोती भी थी, जिसे वह गेम जोन से फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर की माने तो, 'रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में भीड़भाड़ थी। कुछ पलों तक उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। वह फूड कोर्ट आए और उन्होंने हमें यह घटना बताई। जिसके बाद मैं मामला सुलझाने कांबली के पास गया तो वहां मुझे धक्का देकर गंदी गालियां दी गई।

4 of 7
उन्होंने कहा, 'कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडिल निकाली और मुझे पीटने के लिए तैयार खड़ी थीं। मैं तो उन्हें यह बताने गया था कि हम उनका सम्मान करते हैं और यह गलती से हो गया होगा। उनके ऐसे व्यवहार के बाद हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।' अंकुर के हाथ में भी नाखूनों की खरोंचें आई हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
राजकुमार एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं और उनके बेटे एक बिजनेसमैन हैं। दूसरा बेटा बॉलीवुड का नामचीन सिंगर अंकित तिवारी है। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और धारा 323 (हिंसक रूप से किसी को दंडित करके नुकसान पहुंचाना) में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : SELF
इस बारे में पूर्व क्रिकेटर कांबली से बात करने पर उन्होंने कहा, 'उस आदमी ने मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. मुझे उसके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए. उसने मेरी पत्नी को गलत तरीके से टच किया था. मैंने मुंबई पुलिस को इस बारे में ट्वीट किया है। हम इस केस में फॉलो अप करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब कांबली दंपति विवादों में फंसे हो। इसके पहले 2015 में भी उनकी एक नौकरानी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। आरोप था कि नौकरानी सोनी ने जब विनोद कांबली और एंड्रिया से अपनी तनख्वाह मांगी तो दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा और बाद में उसे घर से भगा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें