साल 2009 में रियलिटी शो 'सच का सामना' में कांबली ने कहा था कि उनके साथ टीम इंडिया में भेदभाव हुआ था। उन्होंने कहा कि जब वो बुरे दौर से गुजर रहे थे तो सचिन को उनकी मदद करनी चाहिए थी। खबरों के मुताबिक इस शो से कांबली को 10 लाख रुपये मिले थे। कांबली ने बाद में भी कहा, 'जब मुझे उसकी (सचिन की) सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उसने मेरी मदद नहीं की, इसलिए मैंने रियलिटी शो में ऐसा कहा।'