कांबली ने फैंस से की खास अपील
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद कांबली ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वह भारतीय टीम की नई वनडे जर्सी में नजर आए। उनके हाथ में एक बल्ला भी था, जिससे उन्होंने कई शॉट खेले। कांबली ने प्रशंसकों को नई साल की शुभकामनाएं देते हुए शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कांबली ने कहा- बुरी आदतें जीवन को नष्ट कर देती हैं। वहीं, कांबली का इलाज करने वाले डॉक्टर शैलेश ठाकुर ने बताया कि वह अब ठीक हैं।