फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जोल पर अब वर्ल्ड कप खिताब बचाने की जिम्मेदारी

Tue, 14 Jan 2014 10:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा बल्लेबाज विजय जोल के लिए यह नया साल बेहद शानदार साबित हो रहा है। एशिया कप और रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद उन्हें अब वर्ल्ड कप टीम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


हाल ही में जोल ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर भारत को अंडर-19 एशिया कप खिताब दिलाया था। अब भारतीय टीम उनकी अगुवाई में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब बचाने उतरेगी। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फरवरी में यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) होना है।

ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन किया। तीन बार के चैंपियन भारत के साथ ग्रुप ‘ए’ में पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और पापूआ न्यू गुयाना है।
विज्ञापन


भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करेगा। भारत ने 2000, 2008 और 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

19 वर्षीय जोल के नाबाद 91 रन ने पिछले हफ्ते रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 252 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की थी। इसके चलते मुंबई को हराकर महाराष्ट्र सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा।

अंडर-19 टीम इंडिया : विजय जोल (कप्तान), अखिल हेरवादकर, अंकुश वैंस, रिकी भुई, संजू विश्वनध सैमसन, श्रीयेश लायर, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, आमिर गनी, करण कैला, सीवी मिलिंद, आवेश खान, मोनू कुमार सिंह और अतीत सेठ।

टीम प्रबंधन : बी अरुण (कोच), आर श्रीधर (सहायक कोच), बिजू जॉर्ज (फील्डिंग), श्रीनिवासन पीआर (फिजियो), अनंत दाते (ट्रेनर), आशुतोष डांडिगे (वीडियो एनालिस्ट) और आरआई पलानी (मैनेजर)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें