वीरेंद्र सहवाग ने जताई खुशी
हरियाणा की अंडर-16 टीम में राहुल सोरेंग के चयन की जानकारी पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ही दी। उन्होंने युवा बल्लेबाज के परिश्रम को सराहा और बताया कि वह उनके ही स्कूल के छात्र हैं। इसी स्कूल में उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे।