टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी व पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। फिलहाल, जोस बटलर 11* और आदिल राशिद 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
वहीं पांच मैंचों की इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला पीएनबी बैंक को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला भगोड़ा विजय माल्या स्टेडियम में देखने पहुंचा। माल्य उस वक्त कैमरे की रडार में कैद हो गया जब वह कुछ लोगों के साथ यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में एंट्री कर रहा था। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
शराब कारोबारी विजय माल्या पहले भी कई बार टीम इंडिया के मैच देखने स्टेडियम आ चुका है। इससे पहले वह 11 जून, 2017 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए ओवल के इसी स्टेडियम में आया था। उस वक्त भारतीय फैंस ने उन पर यहां जमकर हूटिंग की थी।
इससे पहले माल्या ने विराट कोहली के 'चैरिटी डिनर' में पहुंचकर तब भारतीय क्रिकेट टीम को परेशानी में डाल दिया था, लेकिन आज जब वह स्टेडियम में पहुंचा तो उसे खुद शर्मसार होना पड़ा। माल्या ने जब मशहूर सर जैक हॉब्स गेट से प्रवेश किया और तब कुछ समर्थकों ने 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। भारत सरकार माल्या के प्रत्यर्पण के लिये प्रयास कर रही है।'
देखें वीडियो: