फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में 'विजय माल्य' संग नजर आए कप्तान विराट कोहली, तस्वीर देख भड़क उठे फैंस

Sun, 29 Jul 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौर पर विजय माल्य के साथ नजर आए हैं। कोहली और माल्या की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस कोहली पर काफी भड़क भी रहे हैं, लेकिन इसके पीछ का राज जानने के बाद वे खुद ही आश्चार्य में पड़ गए।

विज्ञापन


दरअसल तस्वीर में नजर आने वाला व्यक्ति विजय माल्या नहीं बल्कि हू-ब-हू उनका हमशक्ल है। इस तस्वीर में यह शख्स विराट के पैरों के पास बैठा है और कोहली ने उसके कंधों पर हाथ रखा हुआ है। हालांकि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विराट कोहली के लिए जंजाल बन गई है। 

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे कप्तान विराट से जब चेम्सफोर्ड में ढोल नगाड़ों के साथ प्रशंसकों का एक समूह उनसे मिलने पहुंचा तो हंगामा हो गया। दरअसल इन प्रशंसकों के साथ विराट की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 
विज्ञापन

 

आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट के पूर्व टीम मालिक माल्या से नजदीकियां रही हैं। लेकिन फिलहाल माल्या देश का करीब नौ हजार करोड़ रूपये लेकर भाग चुके हैं और अर्श से फर्श पर आ गए हैं। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये इन दिनों ब्रिटेन में रह रहे हैं जहां भारतीय टीम क्रिकेट दौरे पर है और एक अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्टों की सीरीज की शुरूआत करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें