फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज आज, पंत, अय्यर, गिल और रायूडू पर रहेंगी निगाहें

Tue, 24 Sep 2019 01:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अय्यर गत चैंपियन मुंबई, तो अंबाति हैदराबाद की कमान संभालेंगे, ऋषभ दिल्ली तो गिल पंजाब से खेलेंगे।
  • 38 टीमों को बांटा गया हैं चार ग्रुपों में। एलीट ग्रुप ए और बी में नौ-नौ टीमें जबकि एलीट ग्रुप सी और प्लेट ग्रुप में दस-दस टीमें शामिल हैं।
  • 25 अक्तूबर को खेला जाएगा फाइनल, चंडीगढ़ की टीम पहली बार खेलेगी सबसे बड़े घरेलू वनडे टूर्नामेंट  
  • 05 शीर्ष टीमें ग्रुप ए और बी से, दो ग्रुप सी से और एक प्लेट ग्रुप से क्वार्टर फाइनल के लिए करेंगी क्वालिफाई
विज्ञापन
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संन्यास के बाद वापसी करने वाले 33 वर्षीय अंबाति रायूडु मंगलवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। तो खराब दौर से गुजर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी घेरलू क्रिकेट में हाथ खोलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लय पाना चाहेंगे।

विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे पंजाब के युवा शुभमन गिल भी चयनकर्ताओं को ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रायूडु को हैदराबाद ने अपनी टीम की कमान सौपीं है।रायूडु को विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद वह थ्री डी चश्मे से विश्व कप के मैच देने का ट्वीट कर सुखियों में आ गए थे। इसके बाद उन्हें स्टैंड बाई होने के बावजूद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद इंग्लैंड नहीं भेजा था।

निराशा में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की घोषणा कर दी। यह उनका वापसी के बाद राष्ट्रीय स्तर का पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। ऐसे में सभी निगाहें वहीं पंत दिल्ली की टीम से खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने वाले श्रेयस अय्यर मुंबई की कमान संभालकर खिताब की रक्षा करने उतरेंगे।
विज्ञापन

 
सैनी, कार्तिक, शंकर और सुंदर भी छोड़ना चाहेंगे छाप 
इनके अलावा नवदीप सैनी और शिखर धवन दिल्ली तो दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, विजय शंकर वाशिंगटन सुंदर तमिलनाडु से खेलेंगे। चाहर बंधु दीपक और राहुल राजस्थान से छाप छोड़ना चाहेंगे। कर्नाटक के रॉबिन उथप्पा इस बार केरल से कर्नाटक के ही स्टुअर्ट बिन्नी नगालैंड से खेलेंगे।  हनुमा विहारी आंध्र प्रदेश की कप्तानी करेंगे। केदार जाधव महाराष्ट्र की अगुआई करेंगे। क्रुणाल पंड्या बड़ौदा, युजवेंद्र चहल हरियाणा, लोकेश राहुल कर्नाटक, कुलदीप यादव उत्तर और उमेश यादव विदर्भ की ओर से खेलेेंगे।

विज्ञापन

आज के मुकाबले

ग्रुप ए (अलूर, बेंगलूरू)
आंध्र प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़  
हैदराबाद बनाम कर्नाटक
मुंबई बनाम सौराष्ट्र

 ग्रुप बी (वड़ोदरा)
बड़ौदा बनाम ओडिशा
दिल्ली बनाम विदर्भ
हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र

 ग्रुप सी (जयपुर)
बंगाल बनाम गुजरात
जम्मू एंड कश्मीर बनाम त्रिपुरा
राजस्थान बनाम तमिलनाडु

प्लेट ग्रुप (देहरादून)
अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम
मेघालय बनाम सिक्कम
नगालैंड बनाम मणिपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें