चंडीगढ़ की पहली हार
पहली बार टूर्नामेंट में खेल रही चंडीगढ़ की टीम को प्लेट ग्रुप में पहली हार मिली। पुडुचेरी के खिलाफ चंडीगढ़ की टीम पहले खेलते हुए 45.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। जसकरण ने सर्वाधिक 36 और उदय कौल ने 34 रन बनाए। पुडुचेरी के लिए सागर उदेशी ने तीन विकेट लिए। जवाब में पुडुचेरी ने विकेटकीपर बल्लेबाज एस कार्तिक के नाबाद 70 रन की बदौलत 26 ओवर में दो विकेट पर155 रन बनाकर आठ विकेट शानदार जीत दर्ज की। पुडुचेरी 16 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। चंडीगढ़ से 14 दूसरे नंबर पर है। अन्य मैच में असम ने प्रीतम दास की हैट्रिक की बदौलत मणिपुर को 180 रन से शिकस्त दी।
उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से रौंदा
कप्तान उन्मुक्त चंद (87) और करनवीर कौशल (86) की अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी से उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 160 गेंद शेष रहते आठ विकेट से धो डाला। अरुणाचल की टीम प्रदीप चमोली (4/31), राहिल शाह (2/30) और अवनीश (2/31) के सामने 48.4 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। अरुण दलाल की 95 रन की पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड ने 23.2 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाकर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
शुभम के शतक से जीता जेएंडके
जयपुर। शुभम खजुरिया (127) के शतक व शुभम पुंडीर (86) और अब्दुल (50) के अर्द्धशतकों से जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) ने बारिश से बाधित ग्रुप सी मुकाबले में बिहार को वीजेडी पद्धति से 65 रन से पराजित किया। जेएंडके ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 326 रन बनाए। जवाब में बिहार की पारी के दौरान बारिश आ गई। इससे उसे 30.2 ओवर में 194 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया लेकिन टीम चार विकेट पर 128 रन ही बना सकी। बाबुल कुमार ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।
कर्नाटक ने आंध्रा को 53 रन से हराया
कर्नाटक ने मनीष पांडे (50) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जवाब में श्रेयस गोपाल (4/48) और प्रसिद्ध कृष्णा (3/40) की बढ़िया गेंदबाजी के सामने आंध्रा की टीम 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
छत्तीसगढ़ बनाम सौराष्ट्र
छत्तीसगढ़ ने शशांक चन्द्रकर और अमनदीप खरे के अर्धशतकों की मदद से 246/8 का स्कोर बनाया। जवाब में सुमित रुइकर (5/32) की घातक गेंदबाजी के सामने सौराष्ट्र की टीम 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
गोवा बनाम हैदराबाद
मोहम्मद सिराज और बी संदीप के चार-चार विकेट की बदौलत गोवा की टीम सिर्फ 122 रन बनाकर ऑल आउट हुई। जवाब में हैदराबाद ने तन्मय अग्रवाल के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विदर्भ बनाम हिमाचल प्रदेश
ऋषि धवन (4/35) की घातक गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ की टीम 42 ओवर के मैच में सिर्फ 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश ने प्रशांत चोपड़ा के 82 रनों की मदद से चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
महाराष्ट्र बनाम ओडिशा
महाराष्ट्र ने राहुल त्रिपाठी (69) और केदार जाधव (62) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 259/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ओडिशा ने सुभ्रांशु सेनापति (119*) के बेह्तरीन शतक की मदद से 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
रेलवे बनाम गुजरात
रेलवे के 231 रन बनाकर के जवाब में गुजरात ने 25.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। हालांकि, बारिश की वजह से गुजरात को वीजेडी मेथड से विजेता घोषित किया गया। गुजरत की तरफ से पियूष चावला ने चार विकेट लिए, जबकि पार्थिव पटेल और प्रियांक पांचाल ने अर्धशतक लगाया।
मध्य प्रदेश बनाम बंगाल
मध्य प्रदेश ने यश दुबे (106) के शानदार शतक के बावजूद सिर्फ 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम का स्कोर जब 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 83 था, तभी बारिश आ गई और इसके बाद मैच फिर से शुरू नहीं हो सका और इसे रद्द घोषित कर दिया गया।