फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः मनीष और लोकेश के दम पर जीता कर्नाटक, जानें आज के सभी मैच के नतीजे

Thu, 03 Oct 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष/राहुल - फोटो : social media
विज्ञापन

कप्तान मनीष पांडेय (142*) और ओपनर लोकेश राहुल (81) की शानदार पारियों से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में छत्तीसगढ़ को 79 रन से हराया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 285 रन बनाए। इसके बाद छत्तीसगढ़ को 44 ओवरों में 206 रन पर ढेर कर दिया। छत्तीसगढ़ की तरफ से अमनदीप खरे ने 43 और शशांक चंद्राकर ने 42 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से एम प्रसिद्ध कृष्णा ने और श्रेयस गोपाल ने तीन- तीन लिए। इसी ग्रुप के अन्य मैचों में सौराष्ट्र ने आंध्र को 153 रन से और झारखंड ने 36 ओवर के मैच में केरल को पांच रन से मात दी। 

विज्ञापन

ओडिशा से तीन रन से हारा हिमाचल 

ऑफ स्पिनर गोविंद पोद्दार ने (4/27) की उम्दा गेंदबाजी से ओडिशा ने बारिश से प्रभावित ग्रुप बी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को तीन रन से पराजित किया। आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच 21 ओवरों का कर दिया गया। ओडिशा आठ विकेट पर 145 रन बनाए। हिमाचल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दस ओवर के बाद एक विकेट पर 72 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन इसके बाद पोद्दार के सामने उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और आखिर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना पाई। ओपनर प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। 
विज्ञापन

चंडीगढ़ की जीत में चमके मनन 

सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (64 गेंद, 108* रन) की ताबड़तोड़ पारी से चंडीगढ़ ने प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश को 90 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 207 रन बनाए, जवाब में अरुणाचलकी टीम सात विकेट पर 117 रन ही बना सकी। चंडीगढ़ के लिए गुरिंदर सिंह ने चार विकेट झटके। इस जीत से चंडीगढ़ तीन मैचों में दस अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें