कप्तान मनीष पांडेय (142*) और ओपनर लोकेश राहुल (81) की शानदार पारियों से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में छत्तीसगढ़ को 79 रन से हराया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 285 रन बनाए। इसके बाद छत्तीसगढ़ को 44 ओवरों में 206 रन पर ढेर कर दिया। छत्तीसगढ़ की तरफ से अमनदीप खरे ने 43 और शशांक चंद्राकर ने 42 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से एम प्रसिद्ध कृष्णा ने और श्रेयस गोपाल ने तीन- तीन लिए। इसी ग्रुप के अन्य मैचों में सौराष्ट्र ने आंध्र को 153 रन से और झारखंड ने 36 ओवर के मैच में केरल को पांच रन से मात दी।