ग्रुप बी
ग्रुप बी में बड़ौदा बनाम विदर्भ, दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश और ओडिसा बनाम पंजाब के मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए।
ग्रुप सी
तमिलनाडु बनाम बिहार
इस मैच में बिहार को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 7 विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु ने तीन विकेट पर 218 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजय शंकर ने नाबाद 91 रन बनाए।
सेना बनाम बंगाल
बंगाल की टीम ने सेना को 4 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए सेना ने 7 विकेट पर 276 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने 6 विकेट पर छह विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिषेक रमन ने 106 रन बनाए।
गुजरात बनाम मध्य प्रदेश
गुजरात की टीम ने मध्य प्रदेश को 35 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने पार्थिव पटेल (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 9 विकेट के नुकसानपर 281 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 246 रन पर आउट हो गई।
प्लेट ग्रुप
अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के बीच का मैच बारिश के कारण बिना टॉस किए रद्द हो गया। इसके अलावा पांडिचेरी और उत्तराखंड के बीच मैच में उत्तराखंड की पारी के दौरान बारिश हुई उन्होंने 172/10 का स्कोर बनाया, फिर मैच शुरू नहीं हुआ और यह मैच बेनतीजा रहा।
वहीं, मणिपुर और सिक्किम के मैच को 40 ओवर का किया गया, जिसमें मणिपुर की टीम 120 रन पर आउट हो गई, सिक्किम की बल्लेबाजी के दौरान स्कोर 2/0 था और बारिश के बाद मैच बेनतीजा रहा।