फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर के नाम नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Fri, 03 Jan 2025 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले पांच मैचों में यह उनका चौथा शतक है। इसी के साथ करुण नायर लिस्ट ए में बिना आउट हुए 530 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में शतक लगाया। पिछले पांच मैचों में यह उनका चौथा शतक है। इसी के साथ वह लिस्ट ए में बिना आउट हुए 530 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नायर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया जिसमें वह पिछले चार मैच में 112, 44, 163 और 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शुक्रवार को एक और 112 रन की पारी खेली लेकिन आउट हो गए। पर शतक जड़कर विदर्भ को विजयनगरम में ग्रुप डी मैच में उत्तर प्रदेश पर आठ विकेट की शानदार जीत हासिल करने में मदद की। समीर रिज्वी के 104 रन (82 गेंद, पांच चौके, सात छक्के) से उत्तर प्रदेश ने आठ विकेट पर 307 रन बनाए। इसके जवाब में विदर्भ ने यश राठौड़ के नाबाद 138 रन और नायर की 112 रन की पारी से दो विकेट पर 313 रन बनाकर जीत प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें