फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: 15 चौके, 2 छक्के..बड़ौदा पर भारी पड़े देवदत्त पडिक्कल, 103.03 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

Sat, 11 Jan 2025 03:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

24 वर्षीय बल्लेबाज ने शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में 99 गेंदों का सामना किया और 102 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। पडिक्कल ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। कर्नाटक और बड़ौदा के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। वडोदरा में हो रहे इस मैच में कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आतिशी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतकीय पारी खेलकर कर्नाटक का स्कोर 281/8 पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विज्ञापन

96 गेंदों में पडिक्कल ने ठोका शतक
24 वर्षीय बल्लेबाज ने शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में 99 गेंदों का सामना किया और 102 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। पडिक्कल ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्हें राज लिम्बानी ने अपना शिकार बनाया।

पिछले साल भी जड़ा था शतक
बाएं हाथ के बल्लेबाज का यह लिस्ट ए में नौवां शतक है। 30 पारियों में वह 82.37 के औसत से 1977 रन बना चुके हैं। इनमें 11 अर्धशतक और नौ शतक शामिल हैं। बड़ौदा के खिलाफ आया पडिक्कल का यह शतक विजय हजारे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में चंडीगढ़ के खिलाफ शतक जड़ा था।
विज्ञापन

मैच का हाल
विजय हजारे टूर्नामेंट में पडिक्कल का ओवरऑल रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने कर्नाटक के लिए 26 पारियों में 94.47 के स्ट्राइक रेट से 1915 रन बनाए हैं। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 281 रन बनाए। इस दौरान पडिक्कल के अलावा केवी अवनीश ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। वहीं, बड़ौदा के लिए राज लिम्बानी और अतित सेठ को तीन-तीन विकेट मिले जबकि लुकमान मेरीवाला और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें