फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: 'लिस्ट ए' क्रिकेट में 500+ रन बनाने वाली पहली टीम बनी तमिलनाडु, इंग्लैंड को पीछे छोड़ा

Mon, 21 Nov 2022 05:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु का यह टोटल लिस्ट-ए का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में 498 रन बनाए थे। हालांकि, तमिलनाडु ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
साई सुदर्शन और एन जगदीशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में सोमवार को तमिलनाडु ने 50 ओवर में दो विकेट पर 506 रन बनाए। यह 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। नारायण जगदीशन ने तमिलनाडु के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 277 रन की पारी खेली। इसमें 25 चौके और 15 छक्के लगाए।
विज्ञापन

तमिलनाडु का यह टोटल लिस्ट-ए का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में 498 रन बनाए थे। हालांकि, तमिलनाडु ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। तमिलनाडु के बल्लेबाज जगदीशन ने  भी रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर अपने नाम किया। इस मामले में जगदीशन ने सरे के एलेक्स ब्राउन को पीछे छोड़ा। ब्राउन ने 2002 में ओवल में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ 268 रन बनाए थे।
 
लिस्ट-ए क्रिकेट में हाईएस्ट टोटल
टीम स्कोर खिलाफ साल
तमिलनाडु 506/2 अरुणाचल प्रदेश 2022
इंग्लैंड 498/4 नीदरलैंड 2022
सरे 496/4 ग्लूसेस्टरशायर 2007
इंग्लैंड 481/6 ऑस्ट्रेलिया 2018
इंडिया-ए 458/4 लेस्टरशायर 2018

जगदीशन और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 38.3 ओवर में 416 रन की साझेदारी निभाई। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। सुदर्शन 102 गेंदों पर 154 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके और दो छक्के लगाए। जगदीशन का यह लगातार पांचवां शतक रहा। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। 


एन जगदीशन
विज्ञापन

संगकारा ने वनडे में लगातार चार शतक लगाए थे। इसके अलावा लगातार पांच शतक लगाकर जगदीशन ने विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। इन सबने लगातार चार शतक लगाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में वनडे और कई तरह के घरेलू प्रतियोगित शामिल होते हैं। इसमें प्रति टीम ओवर रेंज 40 से 60 का होता है। 

साई सुदर्शन और एन जगदीशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें